ब्रेकिंग न्यूज

डीएम की अध्यक्षता में तहसील जयसिंहपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन


सुल्तानपुर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल तथा मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में तहसील जयसिंहपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी  ने जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 150 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 22 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करते हुए निर्धारित समयावधि में प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग, मुआवजे एवं विद्युत विभाग से संबंधित रहे। जिलाधिकारी  ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान करते हुए उसे पूर्ण संतुष्टि प्रदान की जाए। भूमि विवाद से संबंधित मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करे और निष्पक्ष रूप से समस्या का समाधान सुनिश्चित करे। तत्पश्चात सभागार में उपस्थित सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों व क्षेत्रीय अधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि जनपद में मतदाता सूची में जेण्डर रेशियों को बढ़ायें तथा नये वोटरों को जोड़ने का प्रयास और मजबूत करें। उन्होंने निर्देशित किया कि एसएचओ और एसडीएम संयुक्त निरीक्षण कर क्रिटिकल एवं वल्नरेबल बूथों की फाइनल रिपोर्ट तैयार करें। साथ ही बूथ पर सड़क, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था की जाच कर उसकी रिपोर्ट तैयार करें।   जिलाधिकारी ने जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्वगणना  (Self Enumeration) कार्य की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपनी स्वगणना शत-प्रतिशत पूर्ण करें तथा अपने-अपने विभागों एवं कार्यक्षेत्रों में भी स्वगणना के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने अधीनस्थ कार्मिकों तथा आमजन को स्वगणना के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी  ने सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि उक्त कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय, अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।  सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर उपलब्ध सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कीे। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये। इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं