जनशिकायतों की अनदेखी पड़ी भारी, एसपी ने तीन थाना प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
सुल्तानपुर जनसुनवाई और जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायतों के निस्तारण में उदासीनता और कार्यप्रणाली में लापरवाही पाए जाने पर जिले के तीन थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही तीनों के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
एसपी द्वारा जनसुनवाई एवं जनशिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की जा रही थी। इस दौरान शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता, पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। थाना प्रभारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया था कि आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ उनका समाधान किया जाए। इसके बावजूद समीक्षा के दौरान कुछ थाना प्रभारियों की कार्यप्रणाली में उदासीनता और लापरवाही सामने आई। पुलिस अधीक्षक ने गोसाईगंज थाना प्रभारी निरीक्षक अखण्ड देव मिश्रा, मोतिगरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह और चांदा थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। तीनों थाना प्रभारियों के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।मामले की विस्तृत जांच और अग्रिम अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए अपर पुलिस अधीक्षक को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जनसुनवाई और जनशिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनहीनता, शिकायतों को अनदेखा करना अथवा कर्तव्यों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लें और पीड़ितों को न्यायोचित समाधान उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए आगे भी समीक्षा जारी रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं