ब्रेकिंग न्यूज

छठ महापर्व पर सीताकुण्ड घाट में पूरी रात मुस्तैद रहे एसपी , गोमती नदी में बोट से किया सुरक्षा का निरीक्षण


सुल्तानपुर छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी रात मुस्तैद रही।  पुलिस अधीक्षक  विनीत जायसवाल ने रविवार देर रात से ही कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित सीताकुण्ड घाट पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। उन्होंने सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने और पूजा-अर्चना के दौरान घाट पर सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का लगातार जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पीएसी फ्लड कंपनी के जवानों के साथ इन्फ्लेटेबल बोट के माध्यम से गोमती नदी में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने नदी क्षेत्र और सीताकुण्ड घाट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए नदी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने घाट पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए।एसपी ने घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए भीड़ प्रबंधन, सुगम आवागमन और यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखें और उनकी सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गरिमा सोनकिया, क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं पुलिस कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ घाट पर व्यवस्थाओं की निगरानी की।पुलिस अधीक्षक के देर रात से ही घाट पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का असर रहा कि बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु प्रातःकालीन अर्घ्य एवं पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कर रहे हैं। छठ महापर्व के दौरान जनपद पुलिस ने पूरी रात सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई।

कोई टिप्पणी नहीं