ब्रेकिंग न्यूज

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 55 PCS और 3 IAS अधिकारियों के तबादले


लखनऊ यूपी में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है।  रविवार देर रात प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 55 पीसीएस और 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।
                                            

इस फेरबदल में प्रदेश के कई जिलों के उपजिलाधिकारियों  सहित विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

इसके साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़ और वाराणसी समेत कई प्रमुख शहरों में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किए गए हैं। सरकार के इस फैसले से जिला प्रशासन और विकास प्राधिकरणों में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल हुआ है।पीसीएस अधिकारियों के तबादलों से पहले रविवार दोपहर चार आईएएस अधिकारियों की तैनाती में भी बदलाव किया गया।

वर्ष 2022 बैच के आईएएस अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को फिरोजाबाद का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाया गया है। इससे पहले वह यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात थे।आईएएस प्रतिभा सिंह को फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, फिरोजाबाद के सीडीओ रहे शत्रोहन वैश्य को श्रम विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रहीं वंदना त्रिपाठी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का अपर आयुक्त बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं