ब्रेकिंग न्यूज

छठ पर्व पर देर रात डीएम ने किया सीताकुंड घाट का निरीक्षण


सुल्तानपुर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने छठ महापर्व के दृष्टिगत देर रात्रि सीताकुंड घाट का स्थलीय निरीक्षण किया  निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट पर छठ पूजा हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण भी मौजूद रहें।  जिलाधिकारी ने घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल एवं अन्य आवश्यक जनसुविधाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।उन्होंने निर्देशित किया कि पर्व के दौरान घाट पर सतर्क निगरानी रखी जाए तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।


कोई टिप्पणी नहीं