छठ महापर्व को लेकर सीताकुण्ड घाट पहुंचे एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
सुलतानपुर छठ महापर्व के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रविवार को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित सीताकुण्ड घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने घाट पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने घाट पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन सुचारु बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी रखने के निर्देश भी दिए।एसपी ने घाट एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।पुलिस विभाग के अनुसार, छठ महापर्व के मद्देनजर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित छठ पूजा घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन पर लगातार नजर रख रहे हैं।पुलिस प्रशासन की ओर से सभी घाटों पर सतर्कता बरती जा रही है, जिससे छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराया जा सके।
कोई टिप्पणी नहीं