मां को कंधा देकर भावुक हुए सीएम योगी , पंचूर से हरिद्वार के लिए रवाना हुई अंतिम यात्रा
लखनऊ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी के निधन पर गहरे भावुक नजर आए। शनिवार को उन्होंने अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। मां के अंतिम दर्शन करते समय सीएम योगी आदित्यनाथ अपने आंसू नहीं रोक सके और फफक पड़े। इसके बाद पैतृक गांव पंचूर से सावित्री देवी की अंतिम यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना हो गई।
परिजनों के अनुसार हरिद्वार स्थित चंडी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह पंचूर गांव का पैतृक घाट है। सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उन्होंने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली थी। मां के निधन की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ही गांव पहुंचे और पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। इस दौरान वह काफी भावुक हो गए थे। शनिवार को अंतिम यात्रा की तैयारियों के बीच उन्होंने अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।बताया जाता है कि सावित्री देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। पिछले तीन वर्षों से उनकी तबीयत अधिक खराब रहने के कारण उन्हें उपचार के लिए एक बार एम्स ऋषिकेश और दूसरी बार जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों ही मौकों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ बीती 7 मई को भी अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। वह 8 मई को वापस लौट गए थे। उस दौरान उन्होंने अपनी मां से मुलाकात की थी। अब मां के निधन के बाद सीएम योगी ने गांव पहुंचकर अंतिम दर्शन किए और उन्हें अंतिम विदाई दी।शनिवार को पंचूर गांव से हरिद्वार के लिए रवाना हुई अंतिम यात्रा के साथ परिजन और अन्य लोग भी मौजूद रहे। हरिद्वार के चंडी घाट पर सावित्री देवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।


Bhagwan Unki Atma Shanti Devi
जवाब देंहटाएं