दो मंजिला मकान में लगी आग से मचा हड़कंप, घंटों की मशक्कत के बाद राहत
सुल्तानपुर कुड़वार कस्बे में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हलियापुर-सुलतानपुर मार्ग पर रामलीला मैदान के पास स्थित दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। मकान के निचले हिस्से में संचालित सुरेश अग्रहरि की हार्डवेयर दुकान में लगी आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हार्डवेयर दुकान से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। दो मंजिला भवन से उठता धुआं और आग की ऊंची लपटें दूर से ही दिखाई देने लगीं।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी।सूचना पर कुड़वार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। दमकल वाहन के मौके पर पहुंचने के बाद अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत की और आखिरकार आग पर काबू पा लिया।आग लगने की घटना से काफी देर तक कस्बे में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस और दमकल कर्मियों की सक्रियता से आग को नियंत्रित किया गया। घटना में दुकान और मकान को कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जाना बाकी है। पुलिस ने बताया किप्रकरण में पुलिस बल एवं फायर सर्विस की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई है। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मौके पर स्थिति सामान्य है।


कोई टिप्पणी नहीं