ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर में थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल, कई थानों को मिले नए प्रभारी


सुल्तानपुर जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी की ओर से जारी आदेश के तहत कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें अलग-अलग थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल में लंबे समय से पुलिस लाइन अथवा अन्य शाखाओं में तैनात चल रहे अधिकारियों को भी थानों का प्रभार दिया गया है।जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा को थाना मोतिगरपुर का प्रभारी बनाया गया है। अतुल कुमार श्रीवास्तव को गोसाईगंज थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पुलिस लाइन में तैनात रहे शिव नारायण सिंह को लंभुआ थाने का प्रभारी बनाया गया है। कमलकांत त्रिपाठी को कोतवाली देहात तथा धर्मवीर सिंह को धम्मौर थाने की कमान सौंपी गई है। हंसमती को महिला सहायता प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अंजू मिश्रा को महिला थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। संदीप त्रिपाठी को धनपतगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, तरुण पटेल को चांदा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खास बात यह है कि काफी समय से थानों से अलग अन्य शाखाओं अथवा पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों को अब थानों की कमान सौंपी गई है। नए प्रभारियों के सामने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी।एसपी के इस आदेश के बाद जिले के पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। अब देखना होगा कि नए थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को किस तरह आगे बढ़ाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं