दिलीप चौहान हत्याकांड का एक और आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
सुल्तानपुर अखंड नगर थाना क्षेत्र के सखौली गांव में हुए दिलीप चौहान हत्याकांड में फरार चल रहे एक और वांछित अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। 21/22 नवंबर की मध्य रात्रि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे स्थित सजमपुर अंडरपास के पास पुलिस और अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हुई।
इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, अखण्डनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सखौली में 16 नवंबर को दिलीप चौहान की हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। हत्याकांड में वांछित अभियुक्त आरोप चौहान पुत्र राजेश चौहान निवासी जगदीशपुर साड़ी, थाना अखण्डनगर की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 21/22 नवंबर की रात पुलिस टीम को उसके पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सजमपुर अंडरपास के पास मौजूद होने की सूचना मिली।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अभियुक्त ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके से अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद किए गए।मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में पूर्व में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, मामले में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
कोई टिप्पणी नहीं