मोटरसाइकिल चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सुलतानपुर थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने की।पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर को कोतवाली नगर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जिला पंचायत भवन के अंदर नीचे की ओर स्थित अर्धनिर्मित दुकानों के पास छिपाकर रखी गई चोरी की दो मोटरसाइकिलों को दो व्यक्ति बेचने के लिए ले जाने वाले हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को अलग-अलग मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान गोमती प्रसाद मिश्रा (20)पुत्र संदीप मिश्रा, निवासी धनापुर, थाना लम्भुआ तथा सत्यम कुमार(25) पुत्र जग्गू कुमार, निवासी मकान नंबर 1617, डिहवा, थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई।पुलिस ने दोनों के कब्जे से बजाज पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UP44U9530 और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP44BE9303 बरामद की। जांच में दोनों मोटरसाइकिलों के संबंध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत होना पाया गया।पुलिस ने बरामद दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी और बरामदगी से मोटरसाइकिल चोरी की दोनों घटनाओं का अनावरण हुआ है।
कोई टिप्पणी नहीं