ब्रेकिंग न्यूज

जिला कारागार परिसर में ठहरे PAC जवानों का देर रात SP ने किया औचक निरीक्षण


सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक  विनीत जायसवाल ने रविवार देर रात जिला कारागार परिसर में ठहरे पीएसी पुलिस बल का औचक निरीक्षण किया। एसपी के अचानक निरीक्षण से अधिकारियों और कर्मचारियों में सक्रियता देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएसी जवानों के ठहरने की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने पीएसी बल के लिए आवंटित कमरों, मेस और वॉशरूम का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।निरीक्षण के दौरान एसपी ने मेस में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

भोजन की गुणवत्ता को परखने के लिए उन्होंने स्वयं भोजन ग्रहण किया। उन्होंने मेस में भोजन तैयार करने और परोसने की व्यवस्था की भी जानकारी ली।इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पीएसी के आरक्षियों से सीधे वार्ता की। उन्होंने जवानों से ठहरने की व्यवस्था, भोजन, पानी, वॉशरूम तथा अन्य उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही जवानों की समस्याओं और आवश्यकताओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की, ताकि किसी प्रकार की असुविधा होने पर उसका तत्काल समाधान कराया जा सके।एसपी ने इसके बाद जेल अधीक्षक  से वार्ता कर जिला कारागार परिसर में ठहरे पीएसी बल की सुरक्षा एवं ठहरने से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पीएसी जवानों की सुरक्षा के साथ ही उनके लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं पीएसी बल को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जवानों के ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए।निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, जेल अधीक्षक , जेलर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं