सुल्तानपुर में ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष और पत्नी की धारदार हथियार से हत्या
सुल्तानपुर कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुभी डंडिया गांव में सोमवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां प्राथमिक शिक्षक संघ, मोतिगरपुर के अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह (45) और उनकी पत्नी विनीता सिंह की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह दोनों के शव खून से लथपथ हालत में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।जानकारी के अनुसार, मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह वारदात के समय अपने पैतृक आवास स्थित निजी विद्यालय परिसर में सो रहे थे। मंगलवार सुबह दोनों के शव मिलने के बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई।
देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया।बताया गया कि मुकेश सिंह वर्ष 2013 से लगातार प्राथमिक शिक्षक संघ, मोतिगरपुर के अध्यक्ष थे। वर्तमान में वह कंपोजिट विद्यालय खनुहट में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। वहीं उनकी पत्नी विनीता सिंह निजी इंटर कॉलेज का संचालन करती थीं। वह पिछले जिला पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 11 से प्रत्याशी भी रह चुकी थीं।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाए गए। मौके से फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू भी पड़े मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर वहां मौजूद संभावित साक्ष्यों को एकत्र किया।दंपती की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हलचल बढ़ गई। घटना के कारणों और वारदात को अंजाम देने वालों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या की वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई अवधेश सिंह पीजी कॉलेज गाजीपुर में शिक्षक हैं, उसके बाद अखिलेश सिंह लखनऊ कॉपरेटिव बैंक में हैं।मृतक मुकेश (45) पहले शिक्षा मित्र थे, 2009 में वे सहायक अध्यापक बने और 2013 से लगातार मोतिगरपुर में शिक्षक संघ अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2002 में मनराजी शिक्षण संस्थान गांव में खोला था और उसी में पत्नी के साथ रहते थे।पुलिस अधीक्षक ने बताया ने बताया कि आज सुबह भोर में ही पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी। थाना कादीपुर क्षेत्र के गांव कुभी डडिया गांव में पति-पत्नी की डेड बॉडी मिलने की सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी एवं उच्चाधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।मृतिका विनीता सिंह गांव में ही एक प्राइवेट स्कूल का संचालन करती थीं और उनके पति मुकेश सिंह एक स्कूल में अध्यापक बताए गए हैं। संभवतः धारदार हथियार से हमला कर घटना को अंजाम दिया गया है। मौके से एक कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है। घटना के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों से संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं