ब्रेकिंग न्यूज

सुलतानपुर में स्कूटी सवार भाई-बहन को टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार


सुल्तानपुर कोतवाली नगर क्षेत्र में स्कूटी सवार भाई-बहन को कार से टक्कर मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने वांछित मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त होंडा अमेज कार भी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर को शाम करीब पांच बजे तिकुनिया पार्क के पास कलेक्ट्रेट के निकट स्कूटी से जा रहे भाई-बहन को पीछे से आ रही होंडा अमेज कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों घायल हो गए थे।

घटना के संबंध में वादिनी की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में  मुकदमा दर्ज किया गया था।हादसे में घायल युवती को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय  में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे लखनऊ रेफर किया था। पुलिस के अनुसार, लखनऊ में उसकी स्थिति सामान्य है।मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना में प्रयुक्त वाहन की बरामदगी के लिए कार्रवाई तेज कर दी। इसी क्रम में 25 सितंबर  को थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त अजीत सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी ग्राम भागेपुर, थाना रामगंज, जनपद अमेठी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही/कार्रवाई के दौरान घटना में प्रयुक्त होंडा अमेज कार संख्या UP16CH1045 भी बरामद कर ली। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गई।

कोई टिप्पणी नहीं