ब्रेकिंग न्यूज

भारी बारिश के बीच सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील अनावश्यक घर से बाहर न निकलें


लखनऊ प्रदेश के कई जनपदों में लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। सीएम योगी ने आकाशीय बिजली और अतिवृष्टि की घटनाओं के दौरान लोगों से सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के कुछ जनपदों में लगातार वर्षा हो रही है। मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आकाशीय बिजली और अतिवृष्टि से होने वाली क्षति का तत्काल आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि आकाशीय बिजली और अतिवृष्टि के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। खराब मौसम में सुरक्षित स्थान पर रहें और मौसम सामान्य होने तक विशेष सावधानी बरतें।उन्होंने लोगों से नदियों और जलाशयों में स्नान करने से भी बचने की अपील की है। लगातार बारिश के कारण नदियों, तालाबों और अन्य जलस्रोतों में जलस्तर बढ़ने तथा जलप्रवाह तेज होने की स्थिति में दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अतिवृष्टि अथवा आकाशीय बिजली से किसी प्रकार की जनहानि या अन्य क्षति होने पर उसका तत्काल आकलन किया जाए। प्रभावित परिवारों तक राहत एवं सहायता पहुंचाने में किसी प्रकार की देरी न हो और 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है। उन्होंने लोगों से स्वयं सुरक्षित रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों का भी ध्यान रखने की अपील की।

 

कोई टिप्पणी नहीं