चौक क्षेत्र को अतिक्रमण व जाम से मिलेगी राहत, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
सुल्तानपुर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में व्यापार बन्धु की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में व्यापारियों ने बैठक में चौक क्षेत्र में अतिक्रमण तथा डिवाइडर पर लगने वाली दुकानों के कारण लग रहे जाम के विषय में अवगत कराया जिसके सम्बंध में जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी को पुलिस व प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाने के संबंध में पब्लिक अड्रेस सिस्टम के माध्यम से समुचित प्रचार प्रसार करते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने तथा अतिक्रमण न हटाने पर जुर्माना व जब्तीकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक में व्यापारी कल्याण एवं सेवा समिति ने सुपर मार्केट में अतिक्रमण, दुकानों के सामने खड़े हो रहे अवैध वाहनों के कारण होने वाले अतिक्रमण तथा सुरक्षा हेतु अवगत कराया गया। इस पर अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका द्वारा अवगत कराया गया कि सुपर मार्केट मरम्मत का कार्य जारी है तथा इसके उपरान्त वहॉं गेट लगा दिया जायेगा जिससे कोई भी बाहरी व्यक्ति पार्किंग नही कर सकेगा। व्यापारियों द्वारा जनपद में चल रहे ई रिक्शा के सम्बंध में अवगत कराया कि नाबालिग बच्चों द्वारा ईरिक्शा का संचालन किया जा रहा है जिससे कई दुर्घटनाएं हो चुकी है जिसके सम्बंध में जिलाधिकारी ने नगर पालिका को यातायात पुलिस के साथ अभियान चलाकर समन्वय स्थापित करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर, उपायुक्त उद्योग विभाग, अधिशाषी अभियता विद्युत विभाग, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, प्रमुख बैंकों के प्रबन्धक, जिले के प्रमुख व्यवसायी, उन्नामी व अन्य विभागों के सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं