डीएम ने टाउन फीडर द्वितीय का किया निरीक्षण, अधिकारियों को निर्बाध आपूर्ति के निर्देश
सुलतानपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और तेज आंधी के चलते कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। विद्युत व्यवस्था को शीघ्र सुचारु कराने के लिए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने टाउन फीडर द्वितीय, पांचोपीरन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता (EXEN) विद्युत समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने ने विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारणों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश और तेज हवाओं के कारण जहां भी विद्युत लाइनें प्रभावित हुई हैं।वहां प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य कराया जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी न हो और बाधित आपूर्ति को जल्द से जल्द बहाल किया जाए।टाउन फीडर द्वितीय पांचोपीरन की विद्युत सप्लाई लाइन पर तेज आंधी के चलते आम का पेड़ गिर गया था। पेड़ गिरने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना के बाद विद्युत विभाग के एई (AE) तथा अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर तार पर गिरे पेड़ को हटाने का कार्य किया। पेड़ हटाए जाने और आवश्यक तकनीकी कार्यवाही के बाद इस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, भारी बारिश और तेज आंधी से प्रभावित विद्युत व्यवस्था को सामान्य करने के लिए अब तक 8 ट्रांसफार्मरों को ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जा चुकी है। इसके साथ ही अन्य प्रभावित स्थानों पर भी विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटे हैं।जिला प्रशासन की ओर से विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया है कि सभी बाधित लाइनों और उपकरणों की जांच कर आवश्यक मरम्मत तत्काल पूरी की जाए। विभागीय कर्मचारी बारिश के बीच भी तत्परता से कार्य करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य करने में जुटे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि प्रभावित सभी क्षेत्रों में शीघ्र निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं