ब्रेकिंग न्यूज

थाना समाधान दिवस में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं


सुल्तानपुर थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक  विनीत जायसवाल ने थाना बंधुआकला पहुंचकर विभिन्न विवादों एवं राजस्व संबंधी प्रकरणों को लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की बात गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी ली और शिकायतों के निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से भूमि एवं जमीनी विवादों से जुड़े मामलों पर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को विशेष गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग के बीच बेहतर समन्वय एवं आपसी तालमेल के साथ प्रत्येक प्रकरण की गहनता से जांच की जाए, ताकि तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक प्रकरण की जांच निष्पक्ष तरीके से करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों में मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेना आवश्यक है, उनमें पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर स्थलीय निरीक्षण कराया जाए।पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थलीय जांच के दौरान उपलब्ध तथ्यों एवं अभिलेखों का परीक्षण करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की शिकायतों को स्थानीय स्तर पर सुनकर उनका प्रभावी समाधान कराना है, इसलिए अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए कार्रवाई करने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद संबंधित अधिकारियों ने प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। पुलिस एवं राजस्व विभाग के समन्वय पर जोर देते हुए अधिकारियों को विवादों के समाधान में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

कोई टिप्पणी नहीं