ब्रेकिंग न्यूज

रोडवेज बस ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, छह यात्री घायल


सुल्तानपुर जिले में लखनऊ-बलिया हाइवे पर एक रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर चीनी मिल के पास हुए इस हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल हुए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।बस अयोध्या जा रही थी। सैदपुर के पास अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।

टक्कर के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मची। स्थानीय लोगों ने फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।सूफिया बानो (8), सोनल मिश्रा (23), विभा मिश्रा (22) और आदित्य वर्मा (21) का इलाज चल रहा है। मामूली चोट वाले यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिली। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और सीएमओ डॉ. भरत भूषण ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। बेहतर इलाज के निर्देश दिए। सीओ जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घायलों की हालत सामान्य है।

कोई टिप्पणी नहीं