कूरेभार में लाखों की सरिया चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार, ट्रक-ट्रेलर जब्त
सुलतानपुर कूरेभार थाना क्षेत्र में करीब 41 टन सरिया चोरी किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर करीब 41 टन सरिया से लदा ट्रक और घटना में प्रयुक्त ट्रेलर बरामद किया है।
बरामद सरिया की अनुमानित कीमत करीब 19 से 20 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष कूरेभार उपेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 12 सितंबर को ऐनपुर नहर के पास कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से ट्रक संख्या UP45T 8071 बरामद हुआ, जिस पर करीब 41 टन सरिया लदी थी। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल किया गया ट्रेलर संख्या HR38AJ0482 भी पुलिस ने बरामद किया है।मामले में वादी निमेन्द्र गोयल पुत्र इन्द्र कुमार अग्रवाल, निवासी पलटन बाजार, थाना कोतवाली नगर ने कूरेभार थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके मामा की फर्म एस. ट्रेडर्स के माध्यम से सरिया मंगाई गई थी।जिसे निर्धारित स्थान लखनऊ पहुंचना था। लेकिन सरिया लखनऊ नहीं पहुंची।जानकारी करने पर पता चला कि कूरेभार थाना क्षेत्र में करीब 41 टन सरिया, जिसकी कीमत 19-20 लाख रुपये थी, चोरी कर बेच दी गई। शिकायत के आधार पर कूरेभार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस टीम गठित की गई।पुलिस की जांच में मामले में चार लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। इनमें जयदीप यादव पुत्र स्व. शोभनाथ यादव, निवासी लालू का पुरवा, सोनावां, थाना चांदा; चन्दन गौतम पुत्र रामअधार गौतम, निवासी लाला का पुरवा, थाना चांदा; अभय मिश्रा पुत्र अखिलेश कुमार मिश्रा, निवासी सराय कल्याण, थाना कादीपुर और सौरभ पुत्र चन्द्र भूषण द्विवेदी, निवासी बिनोवापुरी कॉलोनी, थाना कोतवाली नगर, सुलतानपुर शामिल हैं।पुलिस ने इनमें से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं