जन्माष्टमी पर रिजर्व पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयघोष, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया जन्मोत्सव
सुल्तानपुर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मंदिर प्रांगण में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार-IV, जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह तथा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। पुलिस परिवार के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इसके बाद मंदिर प्रांगण में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, बाल लीलाओं और उनके आदर्शों पर आधारित मनोहारी प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक एवं उत्सवमय नजर आया।
भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक , क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी नगर सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा आमजन और श्रद्धालु मौजूद रहे।
सभी ने मिलकर जन्माष्टमी पर्व को आपसी सौहार्द, श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाया।कार्यक्रम के समापन के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं पुलिस परिवार के सदस्यों को प्रसाद वितरित किया। प्रसाद ग्रहण कर लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं