ब्रेकिंग न्यूज

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025 का रिजल्ट घोषित


लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस (सिपाही) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। भर्ती बोर्ड ने 32,679 रिक्त पदों के सापेक्ष कुल 76,184 अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए सफल घोषित किया है।भर्ती बोर्ड के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 28,86,797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 19,62,560 पुरुष तथा 9,24,237 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। लिखित परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को प्रदेशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर छह पालियों में कराया गया था।बोर्ड ने बताया कि परीक्षा परिणाम तैयार करते समय अभ्यर्थियों के अंकों का नॉर्मलाइजेशन (मानकीकरण) किया गया। न्यूनतम अर्हकारी अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में अंकों की मेरिट एवं लागू आरक्षण नियमों के आधार पर लगभग 2.33 गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया है। जिन अभ्यर्थियों के अंक अंतिम चयनित अभ्यर्थी के बराबर रहे, उन्हें भी अगले चरण में शामिल किया गया है।भर्ती बोर्ड के अनुसार, सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन (DV) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इस संबंध में परीक्षा केंद्र, तिथि और समय की विस्तृत जानकारी जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।अभ्यर्थी अपना परिणाम रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज कर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। बोर्ड ने सभी सफल अभ्यर्थियों को समय से आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले आगामी दिशा-निर्देशों पर नियमित नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

कोई टिप्पणी नहीं