ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर में 104 किलो गांजा और आयसर डीसीएम समेत एक तस्कर गिरफ्तार



सुलतानपुर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बन्धुआकला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लखनऊ-सुलतानपुर हाईवे पर डेरा बसी ढाबा के सामने कार्रवाई करते हुए 104 किलोग्राम अवैध गांजा और उसे परिवहन में प्रयुक्त आयसर डीसीएम वाहन के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई शनिवार, 25 जुलाई  को की गई।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विजय पाल (37 ) पुत्र रामकिसन, निवासी ग्राम नियाजपुर भदार, थाना हैदरगंज, जनपद अयोध्या के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से तीन बोरियों में टेप से पैक किए गए कुल 52 पैकेटों में 104 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे को UP42CT7793 नंबर की छह टायर वाली आयसर डीसीएम से ले जाया जा रहा था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बन्धुआकला में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आरोपी के आपराधिक इतिहास और गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं