ब्रेकिंग न्यूज

बारिश से सुल्तानपुर में जलभराव, घरों में घुसा पानी नगर पालिका के दावों पर सवाल


सुल्तानपुर जिले में गुरुवार सुबह लगभग 9:30 बजे हुई 25 मिनट की बारिश ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी। शहर के प्रमुख मार्गों से लेकर वार्डों तक में जगह-जगह जलभराव देखने को मिला।दरियापुर और खैराबाद मोहल्लों में नालों और नालियों की सफाई न होने के कारण सड़कों पर घंटों पानी भरा रहा। कई लोगों के घरों तक में गंदा पानी घुस गया।

जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।यह स्थिति तब सामने आई है जब एक दिन पहले ही भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल और ईओ लाल चंद ने सभासदों के साथ कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम को लेकर बैठक की थी। इस बैठक में सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए थे। दरियापुर में बरसात से पहले नाले की सफाई न होने से हर बार घरों में पानी घुसने की समस्या बनी रहती है।मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक हल्की वर्षा और तापमान +32 से +33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोपहर 12:01 से शाम 6 बजे तक बादल छाए रहेंगे और तापमान +33 से +34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक आंधी के साथ 2.1 मिलीमीटर वर्षा की संभावना है, जिसमें तापमान +31 से +32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक हल्की वर्षा (0.8 मिलीमीटर) और तापमान +28 से +30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बुधवार को बारिश न होने से उमस भरी गर्मी रही, जबकि मंगलवार को आधे घंटे की बारिश से थोड़ी राहत मिली थी।भदैया क्षेत्र में सावन के पहले दिन हुई हल्की बारिश से सुबह का मौसम सुहाना हो गया। यह बारिश धान की फसल के लिए कुछ हद तक फायदेमंद रही, हालांकि यह हनुमानगंज के आसपास लगभग दो किलोमीटर के दायरे तक ही सीमित रही और अन्य स्थानों पर बारिश नहीं हुई।

कोई टिप्पणी नहीं