जल जीवन मिशन परियोजना में चोरी का खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार; इन्वर्टर, बैटरियां और बाइक बरामद
सुलतानपुर थाना लम्भुआ पुलिस ने जल जीवन मिशन परियोजना की साइटों पर हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के दो इन्वर्टर, छह बैटरियां तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
मामले में शामिल दो नामजद आरोपी समेत अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है।पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी लम्भुआ रितिक कपूर के पर्यवेक्षण में थाना लम्भुआ पुलिस ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार 27/28 जुलाई की रात ग्राम किठौली और ग्राम मदनपुर पनियार स्थित जल जीवन मिशन परियोजना की साइटों से दो इन्वर्टर और चार बैटरियां चोरी कर ली गई थीं। इस संबंध में थाना लम्भुआ में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर 31 जुलाई की तड़के गोपालापुर मोड़ हाईवे के किनारे चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों को एक बैटरी के साथ पकड़ा गया। पूछताछ और तलाशी में उनके कब्जे से चोरी के दो इन्वर्टर, छह बैटरियां तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई।पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जल जीवन मिशन परियोजना की दोनों साइटों पर चोरी की थी। आरोपियों ने बताया कि वे रात में पैदल या मोटरसाइकिल से निकलकर मौका मिलने पर विभिन्न स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और उनका कोई निश्चित निशाना नहीं होता था।पुलिस जांच में आरोपियों ने अपने फरार साथियों राजेश निषाद उर्फ उदई निवासी ककरवार पुरवा, थाना मोतीगरपुर तथा जुगेश निषाद निवासी पापरघाट (हरिवंशपुर), थाना लम्भुआ सहित कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।क्षेत्राधिकारी लम्भुआ रितिक कपूर ने बताया कि दोनों मुकदमों की विवेचना के दौरान प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान तड़के करीब 3:45 बजे तीन संदिग्ध युवक पकड़े गए। प्रारंभिक पूछताछ में उनके पास मिली बैटरी चोरी की निकली। आगे की जांच में दो इन्वर्टर और पांच अन्य बैटरियां भी बरामद हुईं। पूछताछ में दो अन्य साथियों और कुछ अज्ञात लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है। सभी पहलुओं की जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं