ब्रेकिंग न्यूज

कुड़वार में गोमती नदी पुल से युवक के कूदने की आशंका, पुल पर मिला चप्पल


सुल्तानपुर हलियापुर-सुल्तानपुर मार्ग पर स्थित कुड़वार क्षेत्र के गोमती नदी पुल से एक अज्ञात व्यक्ति के नदी में कूदने की आशंका से शनिवार को इलाके में हड़कंप मच गया। पुल पर चप्पल मिलने के बाद राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।सूचना मिलते ही कुड़वार थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और नदी के आसपास खोजबीन शुरू कराई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक नदी में कूदने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर पुल पर मिला चप्पल किसका है और क्या वास्तव में किसी व्यक्ति ने नदी में छलांग लगाई है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस संभावित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।कुड़वार प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव ने बताया कि पुल पर चप्पल मिलने की सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अभी तक किसी व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है और न ही किसी परिजन की ओर से गुमशुदगी की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी पड़ताल कर रही है।पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

कोई टिप्पणी नहीं