जमीनी विवाद में वृद्ध की हत्या का आरोप, खेत के पास मिला शव; पांच नामजद पर मुकदमा दर्ज
सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र में शनिवार को 65 वर्षीय एक वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने जमीनी विवाद को लेकर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मजरे नटौली गांव की है। मृतक की पहचान राम सुंदर कोरी (65) पुत्र जगरूप के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह राम सुंदर खेत पर जाने के बाद घर से शौच के लिए निकले थे। दोपहर में जब वह घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई। करीब 200 मीटर दूर नहर के पास बांस की कोठ के निकट उनका शव पड़ा मिला।परिजनों का आरोप है कि शव मिलने के समय राम सुंदर के मुंह से खून निकल रहा था और आंख पर चोट के निशान थे। उनका कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने जमीनी विवाद के चलते उनकी हत्या कर शव को वहां फेंक दिया। जिस स्थान पर शव मिला, उसी भूमि को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।हालांकि पुलिस को घटनास्थल पर कुछ ऐसे तथ्य भी मिले हैं जिनकी जांच की जा रही है।
मृतक के हाथ और पैर ऐंठे हुए मिले हैं, जिससे मौत के कारणों को लेकर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।सूचना पर थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए।मृतक खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में सात पुत्र शिवनाथ, विश्वनाथ, श्रीनाथ, रघुनाथ, प्रभूनाथ, शंकर नाथ, सरयू नाथ और एक पुत्री कमलेश हैं।सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि 1 अगस्त को ग्राम कल्याणपुर में शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान रामसुंदर कोरी के रूप में हुई। उनके पुत्र शिवनाथ ने लिखित तहरीर देकर पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। फिलहाल गांव में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया

कोई टिप्पणी नहीं