यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
सुल्तानपुर यूपी पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाएं, विद्युत एवं पेयजल सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ।पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।वहीं जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।




कोई टिप्पणी नहीं