डीएम व एसपी की अध्यक्षता में तहसील लम्भुआ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
सुल्तानपुर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता, पुलिस अधीक्षक चारू निगम व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में तहसील सभागार लम्भुआ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिये।उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में जनसुनवाई की पूर्व प्रचलित प्रणाली को बदलते हुए आम जनमानस की प्राप्त शिकायतों की रिसीविंग की एक प्रति शिकायतकर्ता को देने व एक प्रति स्वयं के पास एकत्रित करने के निर्देश दिये ।जिलाधिकारी ने प्राप्त ऐसी शिकायतें जिनका समाधान तुरन्त किया जा सकता है, को सभी उपस्थित अधिकारियों से मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिये । अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में उन्होंने सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया कि शिकायतों का यथाशीघ्र निस्तारण कर हमें अवगत करायेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि आज प्राप्त सभी शिकायतों का सभी सम्बन्धित अधिकारी गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों को चिन्हित कर लिया गया है। यदि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गयी, तो सम्बन्धित अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने भूमि विवाद से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में सम्बन्धित राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संयुक्त टीम बनाकर मौका मुआयना कर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्रामसभा गजापुर, कन्धईपुर, राजापट्टी आदि से सम्बन्धित कई अन्य शिकायतों के सम्बन्ध में सम्बन्धित राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व शिकायतकर्ता को एक साथ सुना तथा सम्बन्धित का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए समयबद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। .जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिये कि अपनी-अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाते हुए एकीकृत प्रयास कर समस्याओं का वास्तविक हल निकालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्ण रूप से संतुष्ट किया जाय। किसी भी दशा में समस्या को टाला न जाय।जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के कुल-245 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 55 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण तत्काल मौके पर सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अन्त में जिलाधिकार नै समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों व तहसील लम्भुआ के समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी/कर्मचारी अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाते हुए सत्यनिष्ठा व ईमानदारी पूर्वक अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए आम जनमानस के लिये कार्य करें, किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने तहसील स्तरीय राजस्व व पुलिस से सम्बन्धित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व के वाद समाधान दिवस में ज्यादा प्राप्त हुए इसका तात्पर्य है कि आप लोग सही से कार्य नहीं कर रहे हैं। उन्होंने विभिन्न धाराओं में लंबित राजस्व वादों के सम्बन्ध में सभी को निर्देशित किया कि सभी अपनी-अपनी प्रतिदिन कोर्ट करें तथा लंबित प्रकरणों का निस्तारण त्वरित गति से करें। उन्होंने विकास विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आज प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें, मेरे स्तर से एक-एक शिकायतों का गहन निरीक्षण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी अपने वर्किंग कल्चर को बदलते हुए सत्यनिष्ठा व ईमानदारी से आम जनमानस के लिये कार्य करें। यदि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गयी, तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही कर दी जायेगी। उन्होंने सभी युवा अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील की कि यदि किसी के पास आम जनमानस के कल्याण के लिये कोई इनोवेशन आईडिया हो, तो वे बेझिझक वह मुझसे साझा कर सकता है।उन्होंने कहा कि आगामी तहसील दिवस से जनसुनवाई का प्रारूप बदलेगा, जिससे आम जनमानस में प्रशासन के प्रति सकारात्मक भाव व समस्याओं के त्वरित निस्तारण का विश्वास पैदा हो ऐसा माहौल तैयार करना होगा। उन्होंने राजस्व से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों जिनमें लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट लगनी है, के सम्बन्ध में सभी लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी गुणवत्तापूर्ण रिपोर्ट लगाना सुनिश्चित करें। यदि इसमें लापरवाही हुई तो उसके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने आगामी 09 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में निर्देश दिया कि सभी सम्बन्धित विभाग ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये।

कोई टिप्पणी नहीं