ब्रेकिंग न्यूज

DM ने ITI प्रशिक्षण संस्थान का किया औचक निरीक्षण


सुल्तानपुर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में चल रहे कैम्पस प्लेसमेंट एवं स्किल डेवलपमेंट से संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने आईटीआई में प्रशिक्षार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों की समीक्षा की । कैम्पस प्लेसमेंट और कौशल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से संवाद कर उनके प्रशिक्षण, तकनीकी ज्ञान एवं रोजगार की तैयारियों के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। जिलाधिकारी  ने कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मजबूत आधार प्रदान करता है। जिलाधिकारी  ने प्रशिक्षार्थियों से प्रशिक्षण का पूरी गंभीरता से लाभ उठाने और अपने कौशल को लगातार विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उद्योगों की जरूरत के अनुरूप तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। आज के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में टाटा मोटर्स लखनऊ के एच आर द्वारा 350 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें से 104 अभ्यर्थियों का चयन अप्रेन्टिसशिप एवं टेम्परोरी वर्कमेन के लिए किया गया। सभी अभ्यर्थी जो की अलग अलग जिले जैसे अमेटी, जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अयोध्या आदि से थे चयन होने के बाद काफी उत्साहित दिखे। निरीक्षण के दौरान आईटीआई के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।   कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में भूपेंद्र कुमार पाल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई सुलतानपुर, सेवायोजन अधिकारी  प्रीति मिश्रा, सचिन कुमार नौटियाल प्लेसमेंट अधिकारी एवं समस्त स्टाफ आईटीआई, सेवायोजन कार्यलय, कौशल विकास मिशन उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं