तिरंगे के रंग में रंगा सुल्तानपुर, पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
सुल्तानपुर स्वतंत्रता दिवस के पहले पूरा जिले देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। आगामी 15 अगस्त को लेकर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत बुधवार को पुलिस विभाग की ओर से शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में निकाली गई इस यात्रा में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हुए।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ तिकोनिया पार्क से हुआ। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पुलिसकर्मी और अधिकारी फ्लैग मार्च करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। यात्रा बस अड्डा, कुड़वार नाका सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर आगे बढ़ी।
तिरंगे से सजे शहर में यात्रा के दौरान लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।तिरंगा यात्रा में अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह, एडीएम प्रशासन रत्नप्रिया, एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह समेत पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के हाथों में लहराते तिरंगे ने वातावरण को पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर कर दिया।यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से शहर की सड़कें गूंजती रहीं। रास्ते में लोगों ने भी तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पुलिसकर्मियों ने नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया।पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने जनपदवासियों से अपील की कि 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना तथा स्वतंत्रता दिवस को उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाना है।भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह देशभक्ति का माहौल नजर आया। पुलिस-प्रशासन की इस पहल ने स्वतंत्रता दिवस से पहले लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

कोई टिप्पणी नहीं