ब्रेकिंग न्यूज

गंगा दशहरा पर धोपाप धाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस बल की लगातार निगरानी


सुलतानपुर गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जनपद के प्रसिद्ध पौराणिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल धोपाप धाम में उमड़े श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। चारू निगम के कुशल निर्देशन में धोपाप घाट सहित पूरे मेला क्षेत्र में पुलिस बल द्वारा लगातार मुस्तैदी के साथ ड्यूटी की जा रही है।सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य और चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए प्रीति जैन, ऋतिक कपूर तथा धीरज कुमार ने पुलिस बल के साथ मेला परिसर और धोपाप घाट का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले सभी ड्यूटी प्वाइंट्स का स्वयं जायजा लेकर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मेला क्षेत्र और घाट पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चेन स्नेचिंग, जेबकतरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए सादे कपड़ों में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।इसके अलावा आदि गंगा गोमती नदी में पुलिस, एसडीआरएफ तथा स्थानीय गोताखोरों की टीमें लगातार बोट पेट्रोलिंग कर रही हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या अराजकता की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।प्रशासन की सतर्कता और व्यापक सुरक्षा इंतजामों के चलते श्रद्धालु श्रद्धा और आस्था के साथ गंगा दशहरा पर्व का आनंद ले रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं