ब्रेकिंग न्यूज

सीओ सिटी की सरकारी गाड़ी में आग शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ड्राइवर मरम्मत के लिए ले जा रहा था


सुल्तानपुर जिले में मंगलवार शाम शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां सीओ सिटी सौरभ सामंत की सरकारी गाड़ी में अचानक आग लग गई। यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के अमहट चौराहे पर हुई। जिसका वीडियो भी सामने आया है।बता दें कि शॉट सर्किट से आग लगने के बाद जब तक स्थानीय लोग आग पर काबू पाते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

जिस कारण पूरी गाड़ी आग की चपेट में ले आ गई और वाहन बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल  पहुंची।

अपर पुलिस अधीक्षक  वृजनारायण सिंह ने बताया कि आज दिनांक 26.05.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर के सरकारी वाहन संख्या (UP 32 EG 7957) में कुछ तकनीकी दिक्कतें आ गई थीं, जिनको बनवाने के लिए उनके ड्राइवर के द्वारा सर्विस सेंटर ले जाया जा रहा था। इस दौरान शाम को लगभग 6:30 बजे के आसपास अमहट चौराहे पर उस गाड़ी में आग लग जाती है। मौके पर फायर ब्रिगेड के द्वारा पहुंचकर आग को बुझा लिया जाता है, कोई जनहानि नहीं है, ड्राइवर सुरक्षित हैं। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है, अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गाड़ी में आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी होगी, जांच जारी है। 

कोई टिप्पणी नहीं