ब्रेकिंग न्यूज

थाना अखंडनगर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़, जौनपुर का शातिर गोकश पैर में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार


सुल्तानपुर थाना अखंडनगर क्षेत्र में शुक्रवार को तड़के पुलिस और गोकशी के आरोपित बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जौनपुर निवासी एक शातिर गोकश के पैर में गोली लग गई, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायन सिंह ने बताया कि 22 मई की सुबह करीब 4 बजे थाना अखंडनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि गोकशी से जुड़े कुछ आरोपी थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू की।पुलिस के अनुसार, घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में घायल आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद अनवर पुत्र लाल मोहम्मद निवासी पतेला, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर बताया। उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से गोकशी समेत विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तार आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी अखंडनगर भेजा गया है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं