ब्रेकिंग न्यूज

डीएम की अध्यक्षता में सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक हुई आयोजित


सुल्तानपुर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक  चारू निगम की उपस्थिति में प्रधानमंत्री भारत सरकार व  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की सर्राफा व्यापारियों द्वारा 24 कैरेट खरा सोना(बुलियन) और सोने की ईंट(बार) की बिक्री सीधे ग्राहकों को न किए जाने की राष्ट्रीय अपील एवं आयुक्त राज्य कर विभाग के निर्देश के क्रम में बुलियन/ज्वैलरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के मध्य कलेक्ट्रेट सभागार बैठक आयोजित की गयी।  उक्त बैठक में जिलाधिकारी ने व्यापारियों से परिचर्चा के तहत पुराने सोने को रिसाइकल एवं डिजाइन कर बिक्री और सोने की ईंट की बिक्री सीधे ग्राहकों को नहीं करने की अपील की गयी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा बैठक में वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में युद्ध जैसे हालात होने के कारण क्रूड आयल, सोने की खरीद कम करने की अपील की गयी जिससे फॉरेक्स रिजर्व की बचत की जा सके।    बैठक में व्यापारियो द्वारा अपील की गयी कि बड़े कारपोरेट सेक्टर एवं बैंकों द्वारा सोने की ईट/बार की खरीद/बिक्री पर सरकार द्वारा रोक लगाई जाये। इसके साथ ही व्यापारियों द्वारा यह भी बताया गया कि पुराने सोने की रिसाइकिल की प्रक्रिया जटिल है और इस पर जीएसटी ज्यादा होने से कारोबार पर प्रभाव पड़ता है, जिसके सम्बंध में बैठक में उपस्थित उपायुक्त राज्य कर द्वारा बताया गया कि पुराने सोने की खरीद पर व्यापारी को कर की धनराशि रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म के अन्तर्गत जमा करते हुये पुनः उक्त की आईटीसी का लाभ प्राप्त कर सकते है, जिसे उक्त माल की बिक्री में बनने वाले कर में समायोजित किया जा सकता है। इसके साथ ही व्यापारियों द्वारा बिक्री कम होने पर नोटिस न भेजने, बढ़ी कस्टम ड्यूटी को कम करने, एम.सी.एक्स. ट्रेडिंग व म्यूचुअल फण्ड पर सोने के इन्वेस्ट पर रोक लगाने हेतु आग्रह किया गया, जिसके सम्बंध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा व्यापारियों के मांग/सुझाव को शासन को अवगत कराने का आश्वासन दिया गया। बैठक में सर्राफा पदाधिकारियो/व्यापारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि सभी व्यापारी सरकार के साथ है तथा देश हित में की गयी अपील के अनुसार कार्य करेंगे साथ ही उनके द्वारा सुझाव दिया गया कि बैठक में विवेचित बिन्दुओं का व्यापक प्रचार-प्रसार समाचार पत्र व सूचना के अन्य चैनलों के माध्यम से किया जाए।बैठक में एल0एस0शरण उपायुक्त, अभिषेक प्रताप सिंह उपायुक्त, रियाज अहमद सहायक आयुक्त, प्रवर्तन से राजेन्द्र कुमार चक्रवर्ती सहायक आयुक्त प्रभारी सचल दल, देवेन्द्र मिश्रा, मुकेश तिवारी, सर्राफा संगठन व व्यापारिक संगठनों की ओर से देवी प्रसाद सोनी, नवीन कुमार अग्रहरी, लक्खी चन्द्र कौशल, विनय कुमार बरनवाल, दिलीप कुमार बरनवाल, राजेश भालोठिया, अक्षत अग्रवाल, राजकुमार सोनी, नीरज सोनी, आजाद सेठ, ऋषभ अग्रहरी, पवन सिंह, प्रकाश सोनी, आशीष सोनी, सुधीर अग्रहरी, संदीप सोनी, राजू सोनी,  सुरेश सोनी, सुरेश हरौरा, रितिक अग्रहरी, निरंकार सिंह, भरत जी सर्राफ, आदि व्यापारियों के साथ भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं