ब्रेकिंग न्यूज

गैस सिलेंडर संकट पर उपभोक्ताओं का हंगामा, एसडीएम-सीओ ने गैस एजेंसी की जांच की


सुल्तानपुर जिले के कुड़वार कस्बे में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर उपभोक्ताओं ने सुल्तानपुर-हलियापुर मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी सदर उत्तम तिवारी, सीओ नगर सौरभ सामंत और जिलापूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्य ने कमला इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गोदाम में स्टॉक का मिलान किया, जिसमें सब कुछ सही पाया गया।अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि नया लोड आते ही उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर का वितरण सुनिश्चित कराया जाए।

गौरतलब है कि शुक्रवार को भी यहां उपभोक्ताओं ने हंगामा किया था और एजेंसी संचालक पर अभद्रता व कालाबाजारी का आरोप लगाया था। इसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर आज टीम जांच के लिए पहुंची थी।

कोई टिप्पणी नहीं