ब्रेकिंग न्यूज

अधेड़ ने लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली, 10 वर्षीय बेटे के सामने मौत


सुल्तानपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के ओदरा गांव में शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफीद अहमद, उम्र लगभग 50 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम करीब 5 बजे सूचना मिली कि ग्राम ओदरा निवासी मुफीद अहमद ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित किया। जांच में सामने आया कि मुफीद अहमद ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारी। यह घटना उनके 10 वर्षीय पुत्र के सामने हुई। पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई पूरी कर ली है। शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ने बताया कि जांच में पता चला कि मुफीद अहमद की पत्नी की मृत्यु 2 साल पहले हो गई थी, जिसके बाद वह डिप्रेशन में रहते थे। 8 महीने पहले बच्चों की देखरेख के लिए उन्होंने दूसरी शादी की थी। परिजनों से पूछताछ में यह भी सामने आया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करते थे। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था सामान्य है। 

कोई टिप्पणी नहीं