आईसीएसई 10वीं के परिणाम में उत्कृष्ट व यशस्वी यादव का शानदार प्रदर्शन, परिवार व क्षेत्र का बढ़ाया मान
सुल्तानपुर आईसीएसई बोर्ड की कक्षा 10 के घोषित परीक्षा परिणामों में सुल्तानपुर जनपद के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। कम्पोजिट विद्यालय रवनियांपुरब में कार्यरत सहायक अध्यापक संजय यादव के सुपुत्र उत्कृष्ट यादव ने गुरुचरन कौर पब्लिक स्कूल, सिविल लाइंस सुल्तानपुर से 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में चौथा स्थान हासिल किया। साथ ही उन्होंने पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की।वहीं उनकी पुत्री यशस्वी यादव ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 91.0 प्रतिशत अंक अर्जित किए और कक्षा में संयुक्त रूप से छठा स्थान प्राप्त किया। दोनों बच्चों की इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों तथा क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उत्कृष्ट और यशस्वी की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

कोई टिप्पणी नहीं