ब्रेकिंग न्यूज

1 मई से LPG सिलेंडर नियमों में बड़ा बदलाव: OTP से ही मिलेगी डिलीवरी, eKYC भी जरूरी


केंद्र सरकार ने LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और फर्जीवाड़ा रोकने के उद्देश्य से 1 मई से नया नियम लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत अब सिलेंडर की डिलीवरी OTP आधारित प्रणाली के जरिए ही की जाएगी।सरकारी निर्देशों के अनुसार, उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर बुक करने के बाद उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) प्राप्त होगा। डिलीवरी के समय इस OTP को बताना अनिवार्य होगा। बिना OTP के सिलेंडर नहीं दिया जाएगा। अभी तक कई स्थानों पर उपभोक्ता केवल बुकिंग रसीद या नंबर दिखाकर सिलेंडर प्राप्त कर लेते थे।सरकार का कहना है कि यह प्रणाली पहले से ही 94.5 प्रतिशत से अधिक डिलीवरी में लागू की जा चुकी है और इससे गैस के दुरुपयोग तथा अवैध डायवर्जन को रोकने में मदद मिली है।इसी के साथ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए आधार आधारित eKYC को भी अनिवार्य कर दिया गया है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक eKYC पूरा नहीं किया है, उन्हें जल्द यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी, अन्यथा उन्हें गैस सिलेंडर प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है। हालांकि, यह नियम केवल उन्हीं लाभार्थियों पर लागू होगा, जिन्होंने अभी तक eKYC नहीं कराया है।सरकार ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे अपना मोबाइल नंबर LPG खाते से लिंक रखें और MyLPG पोर्टल पर जाकर अपनी अगली बुकिंग की स्थिति की जांच कर लें, ताकि नए नियम लागू होने के बाद किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं