पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई तक बढ़ी
लखनऊ संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक)-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अभ्यर्थियों के हित में बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित थी। जिसे अब बढ़ाकर 10 मई 2026 कर दिया गया है। यह निर्णय अभ्यर्थियों और विभिन्न संस्थानों की मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।परिषद के सचिव के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया में बदलाव के साथ-साथ त्रुटि सुधार (करेक्शन) की तिथियों में भी संशोधन किया गया है। अब अभ्यर्थी 8 मई से 11 मई 2026 के बीच अपने आवेदन पत्रों में आवश्यक सुधार कर सकेंगे।परिषद ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस विस्तारित अवधि का पूरा लाभ उठाते हुए समय से आवेदन करें। अब तक पॉलीटेक्निक की कुल 2,71,093 सीटों के सापेक्ष लगभग 3.5 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जो इस परीक्षा के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि को दर्शाता है।प्रवेश परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 0522-2630106, 2630695, 2630667, 2636589 पर संपर्क कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं