सिंगापुर पहुंचे सीएम योगी , निवेशकों से की मुलाकात
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर और जापान का 4 दिवसीय दौरा शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आज सिंगापुर पहुंच गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने भगवा वस्त्रों में विदेश की धरती पर कदम रखा है।उनके इस दौरे को उत्तर प्रदेश में निवेश और रोज़गार की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। ये दौरा उत्तर प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग और निवेश के लिहाज़ से बेहद अहम है।
मुख्यमंत्री योगी इस दौरान सिंगापुर के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मुलाक़ात करेंगे। सिंगापुर में सियासी हस्तियों और निवेशकों से मुलाक़ात करेंगे। इसके अलावा वो 25 कंपनियों के प्रतिनिधियों से उत्तर प्रदेश में निवेश पर चर्चा करेंगे।सिंगापुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी भारत की राजदूत डॉ शिल्पा अंबुले से मुलाक़ात करेंगे। टेमासेक के चेयरमैन टीम ची ही, जीआईसी के सीईओ लिए चो किआट, डीबीएस बैक CEO के साथ उनकी मुलाक़ात करेंगे। इसके अलावा तकनीकि शिक्षा संस्थान का दौरा भी करेंगे।इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने निवेशकों के समक्ष प्रदेश की बेहतर कानून-व्यवस्था, विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी, विकसित हो रहे एक्सप्रेसवे नेटवर्क, डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर नीति, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स हब के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि उत्तर प्रदेश आज भारत की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। राज्य सरकार उद्योगों को ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के तहत पारदर्शी, त्वरित और निवेशक-अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार निवेशकों के साथ दीर्घकालिक और भरोसेमंद साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है। ताकि, प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन और तकनीकी क्षमता का विकास हो सके। गौरतलब है कि राज्य में निवेश प्रोत्साहन की इसी मुहिम के तहत उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इस समय यूरोप के दौरे पर हैं।



कोई टिप्पणी नहीं