ब्रेकिंग न्यूज

पंडित नेहरू की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन


सुल्तानपुर प्राथमिक विद्यालय घाटमपुर लंभुआ में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को उपहार और मिठाइयां वितरित की गईं।इंचार्ज प्रधानाध्यापक राहुल तिवारी ने बाल दिवस पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है क्योंकि यह भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती का दिन है। नेहरू जी बच्चों से गहरा स्नेह रखते थे और उनका मानना था कि आज के बच्चे कल के भारत के निर्माता हैं। बच्चों के प्रति उनके इस प्रेम के कारण ही उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहा जाने लगा। भारत में बाल दिवस की शुरुआत 1956 में 20 नवंबर को हुई थी, जब इसे संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित यूनिवर्सल चिल्ड्रन्स डे के रूप में मनाया जाता था। लेकिन नेहरू जी के निधन 27 मई 1964 के बाद उनकी जयंती यानी 14 नवंबर को भारत का राष्ट्रीय बाल दिवस घोषित किया गया। तब से हर साल इस दिन को बच्चों के नाम समर्पित किया जाता।इस अवसर पर जवाहरलाल नेहरू के जीवन और बच्चों के प्रति उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया। नेहरू का मानना था कि आज के बच्चे ही कल का भारत बनाते हैं। विद्यालय परिवार ने बच्चों में संस्कार, ज्ञान और प्रेरणा का संचार करते हुए देश निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राहुल तिवारी एवं समस्त स्टाफ ने बच्चों के साथ केक काटा और मिठाइयां बांटीं। सभी बच्चों को उपहार भी भेंट किए गए। बच्चों ने अनुशासन और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सहयोग किया। इनमें दीपिका बरनवाल, गजेंद्र सिंह,रीता यादव, अनीता सिंह, रेखा सिंह, आंगनबाड़ी और रसोइया शामिल थे। सभी के संयुक्त प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं