नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
बुलंदशहर में नकली नोटों को छापने और उन्हें बाजार में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस को उनके पास से 12 हजार रुपये के 500-500 के नकली नोट, नोट छापने का प्रिंटर और 3 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।SP सिटी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बीती 23 फरवरी को थाना नरौरा क्षेत्रान्तर्गत बाजार में सब्जी विक्रेता को 500-500 रुपये के फर्जी नोट दिए गए थे।पैठ बाजार में कुछ सब्जी वालों ने बताया कि कुछ लोग सब्जी खरीदने के लिए नकली 500 रुपये के नोट दे रहे हैं।शिकायती प्रार्थना पत्र के सम्बन्ध में थाना नरौरा पर BNS की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। जाँच के बाद पुलिस ने सिंचाई विभाग कॉलोनी के पास से 3 शातिर बदमाश भूपेंद्र यादव, राकेश यादव व कुंवरपाल नाम के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की पता चला कि तीनों आरोपी घर के अंदर ही प्रिंटर की मदद से 500 रुपये के नकली नोट छाप रहे थे और उन्हें बाजार में खपा रहे थे। पुलिस ने इन तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके पास से पुलिस को 12 हजार रुपये के 500-500 रुपये के नकली नोट, 14 हजार रुपये के अधछपे नोट, एक प्रिंटर मशीन, तीन मोबाइल फ़ोन और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है और जानने की कोशिश कर रही हैं कि उनके साथ कोई और लोग भी जुड़े हैं या नहीं तीनों आरोपी संभल जनपद के ही रहने वाले हैं।पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं