सुल्तानपुर में वृद्ध को जिंदा जलाया, मौत: पेट्रोल छिड़ककर पुत्र व भतीजे ने मिलकर मार डाला, पुलिस ने किया भतीजे को गिरफ्तार
सुल्तानपुर जिले में रिश्ते कलंकित हुए हैं सत्तर वर्षीय एक वृद्ध को इकलौते बेटे ने चचेरे भाई के संग मिलकर जिंदा जलाकर मार डाला है। रविवार की देर रात पेट्रोल छिड़कर दोनों ने घटना को अंजाम दिया। बेटा तो फोन स्विच ऑफ करके फरार है लेकिन पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। फॉरेंसिक टीम व स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की है। घटना स्थल से पांच लीटर का एक तेल का गैलेन व माचिस की तिलियां मिली हैं।
पूरा मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र के राम गढ़ का है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी मुन्नर लाल सरोज (70) रविवार की रात खाना खाकर बरामदे में सो गया था। रात करीब 12:30 बजे जब वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा तो घर वालों की नींद टूटी। परिजन बाहर आए तो उसे आग की लपटो में घिरा पाया। जैसे-तैसे परिजन व ग्रामीणों ने आग को बुझाया और तत्काल उसे लेकर भदैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां पर स्थित गंभीर देख डॉक्टर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया। यहां पर भी डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया। लेकिन जब परिजन उसे लेकर जाते उसने दम तोड़ दिया।परिजन उसे लेकर घर पहुंच गए। जहां शिवगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच किया है। वृद्ध जिस तख़्त पर लेटा था उस पर बिछा बिस्तर तक जल चुका था। शरीर भी बुरी तरह झुलसा हुआ है। पास में ही एक तेल का गैलेन पाया गया है जिससे कयास लगाया जा रहा है वृद्ध ने तेल छिड़क कर आग लगाई है। लेकिन उसने ऐसा किया क्यों पुलिस इस सवाल का जवाब तलाशने में जुटी है।बताया जा रहा है वृद्ध मुन्नर लाल का पुत्र जमुना (55) रविवार को तीन बजे दिल्ली गया है। घर पर जमुना की पत्नी रहती है। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था उसका छोटा भाई शिव कुमार अब शेष बचा है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मृतक के बेटे पर जलाने का शक है। पुलिस का यह भी कहना है कि घर में कलह लंबे समय से चल रही थी। मृतक की करीब दो बीघे खेती है।मृतक के बेटे जमुना प्रसाद की पत्नी केवला देवी ने पुलिस को तहरीर दी है कि ससुर घर के बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान मृतक के आरोपी भतीजे विजय कुमार हाथ में डीजल या पेट्रोल का कैन लेकर आया। उसने सोते हुए उन पर ईंधन डाल दिया और माचिस की तीली जलाकर फेंक दी। आग की लपटों में घिरे ससुर की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे जमुना प्रसाद को 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी की मौत हो गई। एसओ शिवगढ़ ज्ञानेश दुबे ने बताया घटना संदिग्ध है। मृतक के पुत्र का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ जा रहा है जिससे उस पर घटना को कारित करने का संदेह है। जांच की जा रही है शव को पोस्टमार्टम में भेजकर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।वही अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तहरीर मिली है जिसके आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी भतीजे को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं