ब्रेकिंग न्यूज

50 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार


सुल्तानपुर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हलियापुर पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स लखनऊ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 50,000 रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन पर अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष वन्दना अग्रहरि के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सोमवार (02 मार्च 2026) को मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को धर दबोचा।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दशरथ सिंह उर्फ प्रदीप सिंह पुत्र स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद सिंह निवासी ग्राम लाला का पुरवा मजरा डोभियारा, थाना हलियापुर, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हलियापुर में मु0अ0सं0-129/25 के तहत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था तथा उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं