ब्रेकिंग न्यूज

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार


सुल्तानपुर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुड़वार पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक  चारू निगम के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन में थाना कुड़वार पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त  की रात बहमरपुर नहर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुफियान पुत्र अली शेर, निवासी ग्राम ककरहवा मजरे कोटिया, थाना कुड़वार उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद अवैध शस्त्र को कब्जे में लेते हुए आरोपी के विरुद्ध थाना कुड़वार में  आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया ।क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना कुड़वार क्षेत्र में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बहमरपुर नहर पुलिया के पास युवक की तलाशी ली गई, जिसमें अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त को 20 अगस्त को  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं