ब्रेकिंग न्यूज

यूपी के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट


लखनऊ उत्तर प्रदेश में ठिठुरन भरी ठंड दस्तक दे चुकी है। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बुधवार को दिन में भी सर्द हवाएं चलीं। इस साल अक्तूबर के बाद ऐसा पहली बार है जब बुधवार को पश्चिमी जिलों समेत उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया। बृहस्पतिवार के लिए मौसम विभाग ने 25 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं तराई में कोहरे का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश में शीतलहर के अगले पांच दिन तक चलने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक  ने बताया कि पिछले पांच दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम पारे में 5
 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के प्रभाव व पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से मौसम में बदलाव आया है। अगले कुछ दिनों में तापमान में अभी और गिरावट के आसार हैं।न्यूनतम तापमान की बात करें अयोध्या में सबसे कम 4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बुलंदशहर में 5 डिग्री और बरेली में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं