ब्रेकिंग न्यूज

दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त मुंबई से गिरफ्तार


सुल्तानपुर दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को थाना चांदा पुलिस ने महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने सर्विलांस और मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को भांडुप क्षेत्र से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद उसे मुंबई की अदालत में पेश किया गया।जहां से तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिलने पर पुलिस उसे सुलतानपुर लेकर पहुंची।पुलिस के मुताबिक थाना चांदा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या  के तहत अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। मामले में वांछित अभियुक्त की पहचान आसिफ खान पुत्र मुस्लिम खान, निवासी ग्राम सिंहनपुर (ताले मुड़ैला), थाना चांदा उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस अधीक्षक  विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चांदा पुलिस टीम ने अभियुक्त की तलाश शुरू की थी। इसी दौरान सर्विलांस और मुखबिर तंत्र से उसके मुंबई में होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने महाराष्ट्र पहुंचकर सोनापुर, भांडुप (पश्चिम), थाना भांडुप क्षेत्र में दबिश दी और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद चांदा पुलिस ने अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया के तहत प्रथम वर्ग न्याय दण्डाधिकारी, कोर्ट संख्या-53, मुलुंड, मुंबई के समक्ष पेश किया। न्यायालय से अभियुक्त का तीन दिवस का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त हुआ। इसके बाद पुलिस टीम अभियुक्त को लेकर सुलतानपुर पहुंची।सुलतानपुर लाए जाने के बाद अभियुक्त को एसीजेएम/कोर्ट संख्या-17, सुलतानपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुसार की जा रही है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी की कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक  के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के पर्यवेक्षण में थाना चांदा पुलिस टीम द्वारा की गई।

कोई टिप्पणी नहीं