ब्रेकिंग न्यूज

रामलला का दर्शन कर भावुक हुए मंत्री और विधायक


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना के आग्रह पर रविवार को सपा  को छोडकर सभी दलों के विधायक और योगी सरकार के विधायक मंत्री प्रभु श्रीराम लला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। इस अवसर पर परिवहन निगम की लग्जरी बसों में सवार सभी विधायकों ने इस पुण्य कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी का आभार जताया।

सत्ता पक्ष के साथ साथ विपक्षी दलों के विधायक भी पूरी तरह राम धुन में मगन दिखाई दिए।
 अयोध्या दर्शन करने पहुंचे विधायकों में बीजेपी के सहयोगी दलों के साथ साथ आरएलडी, बसपा और कांग्रेस के भी विधायक शामिल हुए। जिन बसों से विधायकों को अयोध्या ले जाया गया उन बसों के अंदर रामधुन भी बजाई गई। इसके अलावा मंत्रियों और विधायकों को मेमोरी के लिए एक बैग दिया जा रहा है, जिसमें एक डायरी, एक कैलेंडर और पेन इत्यादि रखा हुआ है।

दर्शन करने के बाद इस मौके पर  विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भावुक हो गए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं यहां उस समय आया था जब यहां एक ढांचा खड़ा था। मैं उस समय भी आया था जब यहां एक चबूतरा बना हुआ था। आज भव्य मंदिर में दर्शन किए। मैं भाव विह्वल हूं और प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित हूं।उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की सरकार बड़े सरकार के दरबार में हाजिरी लगा रही है। इसके लिए हम सभी मुख्यमंत्री योगी के प्रति आभार जताते हैं क्योंकि ये उन्हीं का विजन था कि पूरी सरकार और सभी दलों के विधायकों को एक साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन कराए जाएंगे। यह ऐतिहासिक और कभी न भूलने वाला क्षण है।
                                                 

 विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को इतिहास हमेशा याद रखेगा।कल सोमवार को आम आदमी पार्टी के दो मुख्यमंत्री करेंगे राम लला का दर्शन पूजन।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल करेंगे राम लला का दर्शन।परिवार सहित करेंगे राम लला का दर्शन, दिल्ली से अयोध्या पहुंचेंगे चार्टर प्लेन से, महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर 12 बजे लैंड करेगा चार्टर प्लेन।

कोई टिप्पणी नहीं