ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर में सामाजिक संस्था ने किशोरी को फंसने से बचाया


सुल्तानपुर जिले में रेलवे स्टेशन पर बड़ी अनहोनी का शिकार होने से एक किशोरी को सामाजिक संस्था ने बचा लिया। डिप्रेशन की शिकार किशोरी स्टेशन पर भटक रही थी, जिसे एक युवक भगा ले जाना चाहता था। तभी निःशुल्क भोजन वितरण करने सामाजिक संस्था के लोग वहां पहुंचे। तो किशोरी जान बचाकर उनके पास पहुंची और वो बर्बाद होने से बच गई। संस्था ने उसे जीआरपी के हवाले किया। जहां से वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।ये पूरा मामला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक का है। गुरुवार की रात सामाजिक संस्था राष्ट्रीय सामाजिक संगठन द्वारा निःशुल्क भोजन वितरण का यहां कार्यक्रम था।

संस्था अध्यक्ष मेराज खान, प्रवक्ता निजाम खान और कटका क्लब की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नफीसा खातून आदि वहां पहुंचे। उसी समय आरती नाम की एक किशोरी तेज कदमों से चलकर आई और सामाजिक कार्यकत्री नफीसा से लिपट गई। उसने बताया कि एक युवक उसे भगा ले जाना चाहता है। जिस पर संस्था के पदाधिकारियों ने उसे भरोसा दिलाया कि तुम सुरक्षित हो अब ऐसा नहीं होगा। उसके बाद जीआरपी से संपर्क किया गया।पूछताछ में किशोरी ने अपना नाम आरती बताया। लेकिन वो घर का एड्रेस नहीं बता सकी। किशोरी ने ये भी कहा कि वो घर नहीं जाना चाहती। वो मानसिक रूप से परेशान दिख रही थी। फिलहाल उसे वन सेंटर भेजने की कवायद हुई। लेकिन रात का समय और वन सेंटर शहर से दूर होने के चलते अड़चने काफी आई। अंत में सामाजिक संगठन ने किशोरी को जीआरपी एसओ अरविंद पाण्डेय के सुपुर्द किया।

कोई टिप्पणी नहीं